AKHILESH YADAV : A post by Akhilesh Yadav increased the tension of Congress.
नई दिल्ली। देश की राजनीति में चुनाव नतीजों के बाद अब बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। Akhilesh Yadav ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश ने M. K. Stalin और Mamata Banerjee के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें।”
अखिलेश का यह संदेश सीधे तौर पर Indian National Congress पर तंज माना जा रहा है। चर्चा है कि तमिलनाडु और बंगाल चुनाव के बाद बदले राजनीतिक समीकरणों ने विपक्षी राजनीति में नई खींचतान शुरू कर दी है।
तमिलनाडु में कांग्रेस के रुख पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं बंगाल में वोट कटने की चर्चा भी तेज है। इसी बीच सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और आज होने वाली बड़ी राजनीतिक बैठकों पर सबकी नजर टिकी है। अब देखना होगा कि यह सियासी तस्वीर आगे कौन सा नया मोड़ लेकर आती है।

