CG BULLDOZER ACTION : Bulldozers on 157 houses
अंबिकापुर। अंबिकापुर में शुक्रवार सुबह प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। डबरीपानी, महामाया पहाड़ और नवागढ़ इलाके में वन भूमि पर बने 157 मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जैसा माहौल है।
बताया जा रहा है कि इन इलाकों में पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में वन भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिए गए थे। कार्रवाई से पहले वन विभाग ने नोटिस भी जारी किया था, लेकिन तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद शिकायत और जांच के आधार पर अब प्रशासन ने सीधा बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है।
यह पहली बार नहीं है जब अंबिकापुर में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हुई हो। इससे पहले भी शहर में रिंगबांध और सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन बुलडोजर चला चुका है। अब 157 मकानों पर चल रही इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल तेज हो गई है।

