CG Elections: Urban Body and Panchayat By-elections Announced!
CG ELECTION : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन की कार्रवाई 11 मई 2026 से प्रारम्भ होकर 04 जून 2026 तक संपन्न होगी।
चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 मई से 18 मई तक नामांकन भर सकेंगे। 19 मई को नामांकन की जांच होगी और 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं के एवं पंचायत क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
आयुक्त अजय सिंह द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारी को आदर्श आचरण संहिता के पालन करते हुए पूर्ण निष्पक्षता के साथ निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

