CG ROAD ACCIDENT: सड़क हादसे में SECL के अधिकारी की दर्दनाक मौत! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Road Accident: Tragic Death of SECL Official in Road Crash!

CG ROAD ACCIDENT: कोरबा में SECL के वरिष्ठ अधिकारी और हाल ही में पदोन्नत हुए आरके त्यागी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है ।

इस घटना के बाद SECL अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, आरके त्यागी की पहचान एक अनुभवी एवं कुशल अधिकारी के रूप में थी।

गुरुवार देर रात करीब 12 बजे वे गेवरा क्षेत्र से इनोवा कार में सवार होकर सिंगरौली के लिए रवाना हुए थे।

आरके त्यागी की कार बांगो थाना क्षेत्र के चोटिया के पास पहुंची ही थी की तभी सामने चल रहे एक पार्सल वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

इस भीषण टक्कर के बाद आरके त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही को माना जा रहा है।

इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे-130 की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भारी वाहनों की तेज आवाजाही, ओवरस्पीड और लापरवाही के कारण यह हाईवे हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related