RAHUL GANDHI CHALLENGES PM MODI: ‘Debate me’ — Rahul’s challenge to the PM!
RAHUL GANDHI CHALLENGES PM MODI: राहुल गांधी ने फिर पीएम मोदी को बहस का चैलेंज देते हुए मंगलवार को सोशल मीडिया पर 1.50 मिनट के वीडियो में कहा, ‘24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है। आप कहते हो कि विपक्ष देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।’
सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर, US डील कैसे हुई, क्यों हुई, इतनी जल्दी क्यों हुई, सिर्फ आपने क्यों की, कैबिनेट को क्यों नहीं बताया, अडाणी का केस बंद क्यों हुआ, एपस्टीन – ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिस पर खुलकर डिस्कशन होगा। आ जाइए, डरिए मत।
राहुल ने कहा, ‘बाकी चीजों पे आपने डिफेमेशन केस लगा रखा है, शायद 45 डिफेमेशन केस मेरे ऊपर हैं। मगर इस डिबेट मामले पर, फॉरेन कनेक्शन पर आप डिफमेशन नहीं लगा रहे हो। लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे, खुल के। ये सब डिस्कस करते हैं, आइए। हैप्पी दिवाली, मोदी जी।’
राहुल गांधी ने कहा कि इस बहस में वित्तीय व्यवस्था, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर, अमेरिका के साथ हुई डील और अडानी से जुड़े मामले जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि US डील इतनी जल्दी कैसे हुई, इसे लेकर कैबिनेट को जानकारी क्यों नहीं दी गई और अडानी का केस बंद क्यों हुआ। राहुल ने एपस्टीन मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘आ जाइए, डरिए मत। दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए। आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर, आ जाइए, सब साफ हो जाएगा।’


