DURG CRIME NEWS: Rs 5,400 stolen from a cash box at an ‘ahata’ (drinking area); accused arrested
DURG CRIME NEWS: दुर्ग CRIME NEWS: दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में पिस्टलनुमा एयर गन दिखाकर आहाता के गल्ले से 5,400 रुपये निकालकर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की एयर गन, एक कैंची और 1,250 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जैकी जायसवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह साक्षरता चौक के सामने स्थित देशी शराब भट्टी के आहाते में बैठकर ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान आरोपी गोपी तिवारी वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए गल्ले में हाथ डालकर रुपये निकालने लगा।
प्रार्थी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अपने पास रखी काले रंग की पिस्टलनुमा एयर गन दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी गल्ले से 5,400 रुपये नकद लेकर मौके से फरार हो गया।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी गोपी तिवारी (27 वर्ष), निवासी उड़िया मोहल्ला, कैंप-02, भिलाई को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया।
