RSS RALLY VIOLENCE: पथ संचलन पर बवाल, महिलाएं बैठी धरने पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RSS RALLY VIOLENCE: Uproar over march; women stage a sit-in protest

 

 

RSS RALLY VIOLENCE: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में दशहरे के मौके पर धार्मिक स्थल के सामने से RSS का जुलूस निकालने  पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और महिलाएं सड़क पर बैठकर विरोध करने लगीं

देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण हो गया और पथराव की घटना सामने आई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, जुलूस के निर्धारित मार्ग को लेकर एक पक्ष ने विरोध जताया। धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस निकालने पर आपत्ति के चलते कुछ महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जुलूस को निर्धारित नियमों के तहत अनुमति दी गई थी। इसके बावजूद रास्ते को लेकर विरोध हुआ। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं होने पर भीड़ को हटाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही जलगांव के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवरे, एएसपी संदीप गावित और डिवीजनल पुलिस अधिकारी अनिल बडगुजर समेत वरिष्ठ अधिकारी किंगांव पहुंचे। इसके अलावा भुसावल, यावल और रावेर से भी पुलिस बल बुलाया गया, ताकि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

पुलिस ने कहा कि पथ संचलन के विरोध को देखते हुए पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक संबंधित पक्ष को समझाने का प्रयास किया। उनके मुताबिक, जुलूस को नियमानुसार अनुमति दी गई थी।एसपी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया।

इसके बाद RSS का पथ संचलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related