BHILAI SIR: 71 हजार मतदाता के नाम कटे, चिंता में पक्ष- विपक्ष! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHILAI SIR : Names of 71,000 voters removed; both ruling and opposition sides concerned!

 

 

BHILAI SIR: भिलाई क्षेत्र के वर्ष 2021 के आंकड़ों की तुलना में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाताओं की संख्या में लगभग 71 हजार की कमी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कुल 4,07,624 मतदाता दर्ज थे। वहीं, पुनरीक्षण के बाद वर्तमान मतदाताओं की संख्या 3,36,565 बताई जा रही है। दोनों आंकड़ों के बीच 71,059 मतदाताओं का अंतर है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस अंतर के पीछे क्या कारण हैं और वास्तव में कितने नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।

मतदाताओं की संख्या में इतनी बड़ी गिरावट निर्वाचन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों और रिकॉर्ड के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ मतदान केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी जारी है। जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर निगम क्षेत्र में पहले 463 मतदान केंद्र थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 485 किए जाने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि प्रति मतदान केंद्र लगभग 1,000 मतदाताओं के मानक को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया की जा रही है। हालांकि, मतदान केंद्रों की प्रस्तावित संख्या को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा भिलाई क्षेत्र के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे 30 अक्टूबर तक नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related