DHARAMLAL KAUSHIK MOBILE LOOT UPDATE :भाजपा विधायक के फोन के लिए हिल गया पूरा पुलिस कमिश्नरेट 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHARAMLAL KAUSHIK MOBILE LOOT UPDATE: The entire Police Commissionerate mobilized over the BJP MLA’s phone.

DHARAMLAL KAUSHIK MOBILE LOOT UPDATE :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक शंकर नगर के भारत माता चौक के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाश झटके में उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

इस मोबाइल लूट के मामले में पुलिस ने जमकर पसीना बहाया और आरोपी के तलाश में 2 DCP, 2 ADCP, 3 ACP और 3 टीआई समेत क्राईम ब्रांच के 30 जवानों की टीम जांच में जुटी रही।

वहीं शाम होते-होते 10 घंटे के भीतर ही गुढ़ियारी के चूना भट्टी इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान मणिचंद्र ध्रुव के रूप में हुई है और वो सिंघानिया बिल्डर में चौकीदारी का काम करता है।

फिलहाल पूरे मामले का खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related