DHAMTARI NEWS : बकरी चराने वाले पर प्राणघातक हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया मामले का खुलासा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DHAMTARI NEWS: Fatal attack on goat herder, 3 accused arrested, police disclosed the case …

दीपक साहू/धमतरी। जिले के थाना कुरूद अंतर्गत ग्राम अटंग में 25 नवंबर को विश्राम पटेल जो कि गांव में बकरी चरा राहा था जिसको तीन अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा सिर में संघातिक चोट कारित कर किये थे। जिसमें थाना कुरूद मे धारा 294,323, 506,307,120बी0, 327, 34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध गया था।

जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर एसडीओपी कुरूद के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद एवं सायबर टीम द्वारा आरोपियों के पतासाजी एवं विवेचना के दौरान घटना स्थल में हमलावरों के द्वारा छोड़े गये टेबल का पाया (खुरा) एवं प्लास्टिक पाईप जो कि खून से सने बरामद किया था कि आहत विश्राम पटेल के सिर में आई चोट के कारण उसे अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जिसके पूछताछ में यह ज्ञात हुआ कि दिनांक घटना समय को तीन अज्ञात हमलावरों के द्वारा इसके उपर सिर में लकडी डंडा से वार किये जो कि मोटर सायकल में आये हुये थे। जिसका हुलिया के संबंध में पहचान संबंधी जानकारी पुलिस को दिया गया था। आहत के द्वारा यह भी बताया गया है कि गांव के ही लोकेश्वर तारक से उसका पूर्व में जमीन संबंधी विवाद चल रहा था जिसका विचारण व्यवहार न्यायालय कुरूद में 24 नवंबर को था। जमीन संबंधी विवाद के चलते आरोपी लोकेश्वर तारक निवासी अटंग के साथ विगत 06-07 माह पूर्व आहत विश्राम पटेल को गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दिया था। जिसके चलते आहत विश्राम पटेल के उपर हुये। हमले को लेकर लोकेश्वर तारक के उपर पूर्ण संदेह जाहिर किया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना कुरूद एवं साईबर सेल की विशेष टीम अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु गठित की गई थी।

आरोपी-:

01. गौकरण तारक पिता सुकालू राम तारक उम्र 27 वर्ष साकिन पटेवा शंकर नगर थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर

02. बालक राम साहू उर्फ थानेश्वर पिता संतोष साहू उम्र 18 वर्ष साकिन पटेवा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर

03. रोशन साहू पिता तोषण साहू उम्र 19 वर्ष साकिन पटेवा थाना गोबरा नयापारा जिला रायपुर।

प्रकरण में मुख्य अभियुक्त लोकेश्वर तारक ही प्रमुख घटना का सरगाना है जिसके द्वारा आहत विश्राम पटेल के उपर योजनाबद्ध तरीके से 6000/- रूपये का सुपारी देकर हमला करने का षडयंत्र अपने साथियों के द्वारा कराया गया है। वर्तमान में तीनो हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त की पता तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण में जनाक्रोश होने के कारण एक विशेष टीम एसडीओपी. कुरूद कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित की गई थी जिसमें थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य, उपनिरीक्षक महेश कुमार साहू, सउनि० राजकुमार साहू, प्रआर० राजेश चंद्राकर, आरक्षक राजू भारद्वाज, भगवान दास बघेल एवं सायबर प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश बंजारे, सउनि अनिल यदु, कमल जोशी, धीरज डडसेना, विरेन्द्र सोनकर, कृष्णा पाटिल, विकास द्विवेदी, युवराज ठाकुर, शीतलेश पटेल, झमेल राजपूत की विषेष भूमिका रही।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related