DELHI BOMB THREAT: हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI BOMB THREAT: Threat to blow up 6 locations, including the High Court; panic ensues!

 

 

 

DELHI BOMB THREAT: स्वतंत्रता दिवस से पहले  दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, एमबी साकेत ऑफिस/डीएम ऑफिस, दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 और SDM ऑफिस दिल्ली कैंट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

दमकल विभाग के अनुसार, दमकल वाहन सभी लोकेशन पर भेज दिए गए हैं। हालांकि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

हाई कोर्ट के आधिकारिक ईमेल यानी रजिस्ट्रार जनरल के ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ।

मेल में अदालत परिसर और जजों के कक्ष में बम रखे होने की बात कही गई और दोपहर दो बजे तक परिसर खाली कराने के साथ ही धमाका करने की चेतावनी दी गई।

ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डाग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अदालत परिसर, कोर्ट रूम्स और संवेदनशील हिस्सों में गहन जांच और एंटी-सबोटेज चेकिंग शुरू की गई।

स्पेशल सेल और साइबर क्राइम यूनिट ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और सर्वर की जांच में जुट गई है ताकि मेल के स्रोत का पता लगाया जा सके।

ईमेल को हाक्स काल को सुरक्षा घेरा परखने या दहशत फैलाने की मंशा के रूप में देखा जा रहा है, पुलिस बिना किसी ढिलाई के प्रोटोकाल के तहत पूरी प्रक्रिया का पालन कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related