CG NEWS: अबूझमाड़ के सुदूर अंदरूनी क्षेत्रों में BSF का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: BSF’s ‘Har Ghar Tiranga’ campaign in the remote, interior regions of Abujhmad

 

नक्सलवाद के साये से तिरंगे की शान तक—अबूझमाड़ में विश्वास और बदलाव के एक नए अध्याय की शुरुआत।

नारायणपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति एकता, विश्वास और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय मुख्यालय BSF रायपुर के अधीन 129वीं वाहिनी BSF के जवानों ने अबूझमाड़ के अत्यंत सुदूर एवं अंदरूनी क्षेत्रों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया।

 

अभियान के तहत कोरोस्कोडो, हचेकोटी, अदनार, मरकाबेड़ा एवं आसपास के गांवों में ग्रामीणों ने उत्साह और सम्मान के साथ तिरंगा थामा तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ये क्षेत्र पूर्व में नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहे हैं, जहां सुरक्षा बलों एवं बाहरी लोगों की पहुंच बेहद सीमित रही थी।

 

अभियान के दौरान ग्रामीणों और बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ चॉकलेट एवं बिस्किट वितरित किए गए। BSF की इस पहल से उत्साहित होकर स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी आस्था एवं गौरव व्यक्त किया।

 

दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी बदलते अबूझमाड़ की एक नई तस्वीर प्रस्तुत करती है। यह बदलाव अलगाव और भय से आगे बढ़कर विश्वास, जुड़ाव तथा राष्ट्रीय मुख्यधारा के साथ मजबूत होते संबंधों को दर्शाता है।

 

BSF की यह पहल देश के सबसे दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर स्थानीय जनता के साथ विश्वास का संबंध मजबूत करने तथा शांति, विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related