CG POLITICS : 450 से ज्यादा ग्रामीणों ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में हुए शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS : More than 450 villagers left BJP and joined Congress.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक परेशानी की खबर सामने आई है। जिले के 450 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्टी में उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी, जिससे नाराज होकर उन्होंने यह फैसला लिया।

HYDERABAD INVESTOR CONNECT : हैदराबाद में साय का निवेश मिशन!

फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा की मौजूदगी में सभी ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए इसे पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में फर्क है और क्षेत्र की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

HYDERABAD INVESTOR CONNECT : हैदराबाद में साय का निवेश मिशन!

कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को वनांचल क्षेत्र में अपनी बढ़ती पकड़ का संकेत बताया है। वहीं राजनीतिक जानकार इसे बस्तर क्षेत्र में बढ़ती नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं। हाल ही में अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के सामूहिक इस्तीफे ने भी सरकार की मुश्किलें बढ़ाई थीं।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि फंड की कमी के कारण सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में दंतेवाड़ा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में जाना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजस्व अफसरों पर गिरी गाज!

CHHATTISGARH : Revenue officers in trouble! रायपुर। राजस्व विभाग में...

INDIGO FLIGHT DIVERTED : नेताओं से भरी फ्लाइट भटकी!

INDIGO FLIGHT DIVERTED : Flight full of leaders goes...

CHHATTISGARH TRANSFER : डाक विभाग में बड़ा फेरबदल!

CHHATTISGARH TRANSFER : Major reshuffle in the postal department! रायपुर।...