CYCLONE IN ODISA : ‘पूरी’ का ट्रिप करना पड़ सकता है कैंसल, चक्रवाती तूफान का खतरा, 18 जिलों में येलो अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

‘Puri’ trip may have to be cancelled, there is danger of cyclonic storm, yellow alert in 18 districts

डेस्क। ओडिशा पर एक बार फिर एक बड़े चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठा यह चक्रवाती तूफान अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। बंगाल की खाड़ी और अंडमान के पास बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा और इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। मौसम विभाग इस पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए है। इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, झारखंड पर पड़ सकता है।

18 जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट –

चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से कहा गया है कि अगले 48 घंटे में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

NDRF टीमें हालात से निपटने के लिए तैयार –

उधर एहतियात के तौर पर ओडिशा के मलकानगिरी से मयूरभंज तक के 18 ज़िलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने को कहा गया है। NDRF की 17 और ODRAF की 20 टीमों के साथ ही फायर ब्रिगेड की 175 टीमों को भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

IMD ने तीन मई को ही चक्रवात का जताया था अनुमान –

तीन मई को ही मौसम विभाग ने यह बता दिया था कि इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव के चलते छह मई के आसपास क्षेत्र में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन सकता है और अगले 120 घंटों के दौरान एक बड़ा चक्रवात आने की संभावना है। चार मई के लिए मछुआरों को दी अपनी चेतावनी में मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRAIN DERAILMENT: फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी! 

CG Train Derailment: Goods train derails again!     CG TRAIN DERAILMENT:...

BREAKING NEWS: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हुआ बंद! 

BREAKING NEWS: Strait of Hormuz closed!       BREAKING NEWS: ईरान के...