CSMCL Holiday Pay Scam: The ‘End’ of the ₹115 Crore ‘Overtime’ Racket!
CSMCL HOLIDAY PAY SCAM : EOW और ACB ने छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित CSMCL ओवरटाइम भुगतान घोटाले से जुड़े 7 संचालकों और प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपियों को सोमवार को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
EOW और ACB की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम भुगतान के नाम पर करीब 115 करोड़ रुपये मैनपावर एजेंसियों को जारी किए गए।
यह राशि कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य के बदले भुगतान के लिए थी, लेकिन प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि फर्जी और बढ़े हुए बिल तैयार कर रकम का आहरण किया गया।
इस मामले में आरोपी नीरज कुमार चौधरी (सीए एवं सलाहकार), अजय लोहिया, अजीत दरंदले, अमित प्रभाकर सालुंके, अमित मित्तल, राजीव द्विवेदी और संजीव जैन की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से फर्जी बिलिंग, कमीशन वितरण, रकम के अंतिम उपयोग और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
EOW और ACB ने स्पष्ट किया है कि घोटाले की परतें खुलने के साथ इसमें और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

