दिसम्बर में इस हफ्ते होगा फसल बीमा सप्ताह, मनाया जाएगा कृषि विभाग द्वारा, करवा लें फसल बीमा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य में रबी फसलों के बीमा हेतु जनजागरूकता तथा अधिक से अधिक कृषकों को फसल बीमा आवरण में लाने हेतु एक दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक फसल बीमा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत आयोजित होने वाले फसल बीमा सप्ताह के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा जनजागरूकता के कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश सभी जिलों को जारी किए गए हैं। एग्रीकल्चर एवं इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड तथा बजाज एलांयस जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के पदाधिकारियों को बीमा सप्ताह के दौरान जिला एवं तहसील स्तर को कार्यालयों से समन्वय कर अधिक से अधिक कृषकों को फसल बीमा आवरण में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related