CRIME CITY RAIPUR : रायपुर पुलिस का दावा ! अपराध में तीन प्रतिशत की कमी, चाकूबाजी में 40 प्रतिशत की गिरावट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRIME CITY RAIPUR: Claim of Raipur Police! Three percent reduction in crime, 40 percent decline in stabbings.

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर रहने वाली पुलिस ने 2024 में अपराध के मामलों में आंशिक कमी का दावा किया है। रायपुर पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2024 से अब तक कुल 7970 अपराध दर्ज हुए हैं, जो 2023 की समान अवधि के मुकाबले तीन प्रतिशत कम हैं। यह जानकारी आइजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई की समीक्षा के दौरान सामने आई।

अपराध में कमी का श्रेय सख्त कार्रवाई और अभियान को –

रायपुर पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसने और विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने के साथ-साथ नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हैं। एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए बदमाशों और अड्डेबाजी पर सख्ती बरती गई।

इस साल के आंकड़ों के अनुसार –

चाकूबाजी की घटनाओं में 40 प्रतिशत की कमी आई है (2023 में 171 घटनाएं, 2024 में 102)।
हत्या के मामलों में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है (2023 में 54, 2024 में 58)।
छेड़छाड़ और यौन हिंसा के मामलों में 28 प्रतिशत कमी दर्ज हुई।
दुष्कर्म के मामलों में आठ प्रतिशत, चोरी में नौ प्रतिशत, और मारपीट में तीन प्रतिशत कमी आई है।

नशे के खिलाफ ‘निजात’ अभियान का प्रभाव –

फरवरी 2024 से शुरू किए गए ‘निजात’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए, जिससे एनडीपीएस और आबकारी मामलों में तेजी देखी गई। हालांकि, इन मामलों के बढ़ने से कुल अपराध के आंकड़े भी अधिक प्रतीत हो रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधात्मक और रणनीतिक कार्रवाई के चलते अपराधों में कमी लाने की यह प्रक्रिया भविष्य में और प्रभावी साबित होगी।

फैक्ट फाइल फरवरी से 22 नवंबर तक वर्ष 2023 –

– कुल दर्ज प्रकरण (आबाकारी, एनडीपीएस एक्ट) -13497

– बीएनएस-8224

– मारपीट-2857

– चाकूबाजी-171

– हत्या-54

– चोरी-नकबजनी-1761

– छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न-164

– दुष्कर्म-181

फरवरी से 22 नवंबर तक वर्ष-2024

– कुल दर्ज प्रकरण (आबाकारी, एनडीपीएस एक्ट)-13842 – तीन प्रतिशत कमी

– बीएनएस- 7970-तीन प्रतिशत कमी

– मारपीट-2788- तीन प्रतिशत कमी

– चाकूबाजी- 102- 40 प्रतिशत कमी

– हत्या-58-सात प्रतिशत कमी

चोरी-नकबजनी-1606-नौ प्रतिशत कमी

छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न-118-28 प्रतिशत कमी

दुष्कर्म-166-आठ प्रतिशत कमी

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

  पत्रकार दीपक तिवारी चर्चा एक ऐसे शख्स की, जो इन...

CHHATTISGARH : ऑफिस में शराब पीते पकड़े गए अफसर, मचा बवाल

CHHATTISGARH : Officer caught drinking alcohol in office, chaos...