Crime: 34 साल के शख्स ने 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही सनसनी केस सामने आया है। जहां एक 6 साल की मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। मामला दिल्ली के मयूर विहार इलाके का है जहां 6 साल की मासूम के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले शख्स ने बलात्‍कार किया। बच्‍ची की तबीयत काफी बिगड़ गई जिसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर बनी है। लेकिन पुलिस ने आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया है, और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

gangrape

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि मयूर विहार के पास के इलाके में 6 साल की बच्ची का यौन शोषण किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किर लिया गया है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 एबी, पॉक्सो और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि रेप पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। पीड़िता को चाइल्‍ड स्‍पेशलिस्‍ट की राय के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related