CRICKET NEWS : फैंस के लिए बुरी खबर … पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन; शोक में क्रिकेट जगत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRICKET NEWS : नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर निकोलस सलदान्हा का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। निकोलस सलदान्हा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। वह लेग ब्रेक गुगली के लिए जाने जाते थे।

निकोलस सलदान्हा का जन्म महाराष्ट्र के नासिक में 23 जून 1942 को हुआ था। उन्होंने अपने पूरे करियर में महाराष्ट्र के अलावा किसी दूसरे राज्य के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला। उन्होंने अपने दम पर कई बार महाराष्ट्र की टीम को जीत दिलाई थी।

MCA ने बताया बहुमूल्य खिलाड़ी
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने निकोलस सलदान्हा को अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया। MCA की तरफ से बताया गया कि निकोलस एक समर्पित और प्रतिभाशाली क्रिकेटर थे जिन्होंने महाराष्ट्र में क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह अपने प्रभावशाली ऑलराउंड प्रदर्शन और खेल भावना के लिए मशहूर थे।

नहीं मिला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका
हालांकि, सलदान्हा को भले ही भारतीय टीम के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के लिए फेमस सलदान्हा ने महाराष्ट्र के लिए 57 फर्स्ट क्लास मैच में कुल 2066 रन बनाए। इसमें एक शतक भी शामिल रहा।

ऐसा रहा फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
उनका हाईएस्ट स्कोर 142 रन रहा था। फस्ट क्लास क्रिकेट में 30.83 के औसत से रन बनाए और 9 बार नॉट आउट भी रहे। इसके अलावा बेहतरीन फील्डिंग करते हुए उन्होंने 42 कैच भी पकड़े। बल्लेबाजी के अलावा निकोलस सलदान्हा ने 57 फर्स्ट क्लास मैच में कुल 138 विकेट चटकाए। 41 रन देकर 6 विकेट लेना उनका एक इनिंग में बेस्ट प्रदर्शन रहा। उन्होंने 6 बार पांच विकेट हॉल भी हासिल किए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related