देश देख रहा है कि गुजरात मॉडल का क्या हश्र हुआ, छत्तीसगढ़ मॉडल शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ रहा : सीएम भूपेश बघेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में सीएम भूपेश बघेल ने कहा, देश देख रहा है कि गुजरात मॉडल का क्या हश्र हुआ है। आज 9 साल बाद कोई गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं करता। हम आज गुजरात मॉडल को भोग रहे हैं। देश में महंगाई, गरीबी, भुखमरी बढ़ रही है। राहुल गांधी ने 2018 में प्रोफ़ेशनल कांग्रेस का निर्माण किया ताकि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को उनकी बातों के लिए मंच मिल सके। नया संगठन खड़ा करना बहुत मुश्किल है, लेकिन शशि थरूर जी ने यह कर दिखाया पूरे देश में घूम -घूमकर। छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्यूनतम आय और न्यूनतम आवश्यकता पर जोर दिया।

सीएम ने कहा, यदि आप सीधे आम आदमी के पास पैसा ट्रांसफर कर देते हैं तो वह पैसा खर्च करेगा, उपभोक्ता के रूप में। हमने न्यूनतम आवश्यकता में भोजन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यम क्षमता को बढ़ाना देने का काम किया। योजनाएं बनाईं, उन्हें लागू किया। 3 सालों में हमने 12 हजार नालों को चार्ज किया है। पानी है तो जंगल हरे हैं, जंगल में उत्पादकता बढ़ेगा, वनोपज होगी।

जलस्तर जहां जहां नीचे गया है, वहां कृषि, उद्योग, व्यापार नीचे गया है। जल प्राथमिक और पहला घटक है, इसलिए हमारा नारा है “छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी, नरवा, गरवा, घूरवा, बाड़ी।” भाजपा वाले हमारा मजाक बनाते हैं, 75 लाख क्विंटल गोबर से हमने 20 लाख क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बनाया। हम गांवों में उत्पादक और उपभोक्ता दोनों बना रहे हैं। हमने सी-मार्ट शुरू किया है, जहां स्थानीय स्तर पर 600 से ज्यादा प्रोडक्ट बनाए जा रहे हैं उन्हें बेचा जा रहा है। नेशनल और इंटरनेशनल मार्केट में जाने का हमारा प्रयास जारी है। यहां लोगों के चेहरे में खुशी है, आत्मविश्वास है, गर्व है, यह अद्भुत है। छत्तीसगढ़ मॉडल, हम सबका मॉडल है। जो हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से जोड़ रहा है।

Chhattisgarh Crimes

लोग पूछते हैं तो मैं छत्तीसगढ़ की मिसाल देता हूं : थरूर

डॉ.शशि थरूर ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यहां की मेहमान नवाजी से अभिभूत हूं। जब हमें दिल्ली जैसी जगहों में लोग पूछते हैं कि आपकी सरकार आयेगी तो किस तरह का काम करेंगे, मैं उन्हे गर्व से छत्तीसगढ़ की मिसाल देता हूं। जिस तरह छत्तीसगढ़ में विकास और बदलाव हो रहे हैं, हम पूरे देश में यह करना चाहते हैं। हमें संख्या से ज्यादा गुणवत्ता पर केंद्रित होकर काम करना है। आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के लिए हर राज्य में समर्पित सदस्य बनाने हैं। जो हमारी संस्कृति, परंपरा के प्रति समर्पित रहकर उस आगे ले जाने का काम करें। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों के लिए के तरह से कल्याणकारी योजनाएं बनाईं हैं, वह एक मिसाल है। हमें आमजन की जरूरतों को समझकर उनके लिए काम करना है, छत्तीसगढ़ में यही हुआ है।

Chhattisgarh Crimes

इससे पहले छत्तीसगढ़ के पारंपरिक डोमनच नृत्य के साथ प्रोफेशनल कांग्रेस के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए अतिथियों का अभिनंदन किया गया। प्रोफेशनल कांग्रेस के अधिवेशन में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, एआईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ.शशि थरूर, प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया, राजीव अरोरा, चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष एआईपीसी क्षितिज चंद्राकार उपस्थित हैं। बता दें कि प्रोफेशनल कांग्रेस के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आज राजधानी में हो रहा है। यहां पूरे देश से लोग आए हैं।

Chhattisgarh Crimes

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related