कोरोना: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जांच केंद्रों का किया निरीक्षण, समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने मौसम खराब होने के कारण जांच केन्द्रों में जांच के लिए पहुंच रहे लोगों के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो, संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि लोगों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था हो, वहां भीड़ की स्थिति न निर्मित हो और जल्द से जल्द लोगों की जांच हो।

मौसम खराब होने के कारण भी लोगों में सर्दी-जुकाम की शिकायत आ रही है, इस वजह से भी टेस्टिंग की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, निरंतर सतर्कता एवं परहेज रखें। हम कोविड-19 के तीसरी लहर की ओर लगातार बढ़ रहे हैं और इस पर किसी तरह की लापरवाही पॉजीटीवीटी दर को बढ़ाने विलंब नहीं लगेगा।

राजधानी में लोग आज भी बेपरवाह भीड़ में देखे जा रहे हैं, मात्र 10 प्रतिशत लोग ही मास्क का उपयोग कर रहे हैं, सामाजिक दूरी बिल्कुल भी नहीं अपनाई जा रही है। जब हम इसके भयावह दो लहर से गुजर चुके हैं, ऐसे में इस तरह की लापरवाही आगे चलकर लॉकडाउन करने का रूप ले सकती है। विकास उपाध्याय ने लोगों से अपील की है कि वे अब सतर्क हो जाए और मास्क लगाना अनिवार्य कर सामाजिक दूरी बनाए रखने पर ध्यान दें। उन्होंने घर में रहकर संक्रमण से बचने आवश्यक नियमों का पालन करने एक बुकलेट भी जारी किया है, जिसे घर-घर वितरित किया जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related