Trending Nowशहर एवं राज्य

आरक्षक ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर करते थे शंका

मुरैना: जिले के कोतवाली थाना इलाके के गणेशपुरा में आरक्षक हनीफ खान ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरक्षक कोतवाली थाने पदस्थ है। ड्यूटी खत्म करके वह देर रात घर आया और अपनी पत्नी सरकारी रायफल से फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे पर चरित्र शंका करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक हनीफ खान मुरैना थाना कोतवाली में पदस्थ है। उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उसके पिता पुलिस में पदस्थ थे। उनकी मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उसका उसकी पत्नी चांदनी बानों से किसी न किसी बात को लेकर हर दिन झगड़ा होता रहता था। बीती रात को वह कोतवाली थाने से अपनी ड्यूटी करके जब घर पर गया तो, घर में घुसते ही उसकी पत्नी से उसका झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा होने पर गुस्से में उसने अपने कंधे में टंगी सरकारी रायफल (एसएलआर) उतारी और अपनी पत्नी के गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी पत्नी वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद वह सीधा वापस कोतवाली थाने आया और रायफल सहित उसने सरेंडर कर दिया।

लोगों ने बताया कि हनीफ खान की पत्नी चांदनी बानों से अनबन रहती थी। हमेशा दोनों के बीच झगड़ा होता था। दोनों एक- दूसरे पर चरित्र शंका करते थे।

Share This: