कांग्रेस की घोषणा : न्याय योजना की राशि 10,000 रुपये होगी”बीमा राशि भी बढ़ेगी” कांग्रेस की दो और बड़ी चुनावी घोषणा…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस लगातार अपनी नयी-नयी घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस अब तक 7 से ज्यादा घोषणाएं कर दी है। राहुल गांधी की मौजूदा में कांग्रेस ने आज दो और बड़ी चुनावी घोषणा की है। आज हुई नयी घोषणा में कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार आयी तो राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा।वहीं स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए अब डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज किया जायेगा। वहीं, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

इससे पहले शनिवार को भी राहुल गांधी ने दो बड़ी घोषणा की थी, इसके तहत केजी टू पीजी तक की पढ़ाई फ्री करने की घोषणा कांग्रेस ने की थी। कांग्रेस ने कहा था कि कांग्रेस मेडिकल, इंजीनियरिंग, डिप्लोमा सहित अन्य तमाम विषयों की पढ़ाई को फ्री में करायेगी। वहीं वनोपज की राशि की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था।

कांग्रेस की अब तक की घोषणा –

  • पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
  • जातिगत सर्वे कराया जाएगा
  • 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे
  • 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे
  • तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4000 रु बोनस के रूप में प्रतिवर्ष
  • लघु वनोपजों की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपएEzoic
  • सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा
  • राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा
  • डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related