भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है कांग्रेस विकास दीवान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवागढ़ में किया चक्काजाम

Date:

संजय महिलांग

नवागढ़। बस्तर जिले में विगत 15 दिनों में भाजपा के चार कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। इसके विरोध में प्रदेश भाजपा ने पूरे प्रदेश में चक्काजाम सहित विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इसके तहत शुक्रवार को नवागढ़ मुख्य चौक में भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान स्‍कूल बस और एम्बुलेंस को जाने दे रहे हैं। भाजपा का चक्‍काजाम दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीवान ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन में लगातार आपराधिक एवं नक्सली घटनाएं हो रही है। पिछले एक महीने में भाजपा के चार नेताओं रामदार अलामी, निलकंठ काकेम, सागर साहू व बुधराम करताम की हत्या हुई है। प्रमुख नेताओं को टारगेट करके उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश और बस्तर में भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां लगातार बढ़ी है, जिससे कांग्रेस भयभीत है। उन्होंने कहा कि यह पूरा परिदृश्य चुनाव को प्रभावित करने के लिए साजिश का हिस्सा लग रहा है।

मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा किभाजपा कार्यकर्ताओ की राजनैतिक षडयंत्र से हत्या कर दी जाती है. पूरे प्रदेश में खासकर बस्तर में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है. नक्सलियों का सीधा नेटवर्क अब शहरों से जुड़ गया है. जिसके विरोध में प्रदेशभर में हम चक्काजाम का प्रदर्शन कर रहें है.

एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने कहा कि इस सरकार को हमारी चेतावनी है कि समय रहते जाग जाए. हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे गृहमंत्री ऐसी घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं.

एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि इतनी निर्मम घटना के बावजूद कोई जांच नहीं की जा रही। महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि किसी अधिकारी को सस्पेंड नहीं किया जाता है. हमारी मांग है, प्रदेश में राजनैतिक हत्याएं बंद कराई जाए।

एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में भाजपा नेता टारगेट किलिंग का शिकार हो रहे हैं. पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग ने कहा कि सबूतों को नष्ट कर उनके डीजी एनआईए जांच की मांग कर रहे हैं। पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिस प्रकार कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है। जिसके चलते अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, टीकम गोस्वामी, श्रीकांत ठाकुर, फुलचंद साहू, सुरेश निषाद, गोलू सिन्हा, मनीष सेन, बिनो सोनकर, धनीराम निर्मलकर, रमेश निषाद, रामसागर साहू, रितेश मिश्रा, दुर्जन साहू, रामकिशुन साहू, साहू, मनीराम साहू, राजकुमार मिश्रा, काल्विन जोशी, महेश टण्डन,तोपसिंह साहू, शोभित साहू, वेदप्रकाश वर्मा, मुरारी साहू, बाबूराम रजक, शिव सोनकर, वेदराम साहू, कुलेश्वर सिन्हा सहित क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING: उरकुरा OHE ब्रेकडाउन से रेल यातायात प्रभावित, रायपुर स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकीं

CG BREAKING: रायपुर। हावड़ा–मुंबई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित...

Chhattisgarh liquor scam: ED ने पेश की सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन, साजिशन नेटवर्क उजागर

Chhattisgarh liquor scam: रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले...