CONGRESS NEWS : बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़े लोग, कांग्रेस की अपील

Date:

CONGRESS NEWS: People associated with Bharat Jodo Nyay Yatra to protect the Constitution of Babasaheb Ambedkar, Congress appeals.

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह न्याय के लिए तथा बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए डटे लोगों, सामाजिक संगठनों और आंदोलनों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है जो 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर मुंबई पहुंचेगी।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर लोगों से राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जाने वाली यात्रा में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा हर भारतीय के लिए आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक न्याय के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जाने वाला कांग्रेस पार्टी का अभियान है।’’

रमेश ने कहा कि देशभर में करोड़ों नागरिक, लाखों संगठन और हजारों आंदोलन ऐसे हैं जो जमीनी स्तर पर न्याय के लिए लड़ते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे रोजाना युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं को सशक्त बनाने, मजदूरों और किसानों के लिए, दलित, आदिवासियों तथा पिछड़े समुदायों और कई अनेक वंचित वर्गों एवं समूहों को समान अधिकार दिलाने के लिए काम करते हैं।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी न्याय के लिए और बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए खड़े सभी लोगों, प्रत्येक सामाजिक संगठन और सभी आंदोलनों को मणिपुर से मुंबई तक निकलने वाली और 14 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती है।

रमेश ने कहा, ‘‘हम सब मिलकर प्रत्येक भारतीय को न्याय दिलाने के संविधान के वादे की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करें। न्याय का हक मिलने तक।’’

यात्रा का समापन 20 या 21 मार्च को होगा और यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related