CONGRESS FOUNDATION DAY : कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर बोले भूपेश बघेल ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS FOUNDATION DAY: Bhupesh Baghel said on the occasion of the foundation day of Congress..

रायपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को नागपुर की राष्ट्रव्यापी रैली में प्रदेश के 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 139वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर एवं ब्लाक मुख्यालय सहित प्रत्येक मतदान केंद्रों में सुबह नौ बजे पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में ‘है तैयार हम’ राष्ट्रीय स्तर की रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस की इस रैली पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज सहित कई दिग्‍गज शामिल होंगे।

खींचकर ले जाए जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता-भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने तंज कसा है कि कांग्रेस की स्थापना दिवस पर भी कार्यकर्ताओं को ढोकर ले जाना पड़ रहा है। कोई स्वस्फूर्त इस कार्यक्रम में जाना नहीं चाहता। कार्यकर्ताओं को ढोने के लिए जिला अध्यक्षों को 10 गाड़ी और विधायकों को 50 गाड़ी का टारगेट दिया गया है। अपने कार्यकर्ताओं को खींच-खींचकर स्थापना दिवस पर ले जाना पड़ रहा है, यह बड़े शर्म की बात है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related