CG BREAKING : छ.ग. के श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी का एक्सीडेंट, सभी जा रहे थे ओंकारेश्वर, मची चीख पुकार ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Accident of a taxi full of devotees, all were going to Omkareshwar, screams were heard..

खरगोन/रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी खरगोन में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब श्रद्धालू ओंकारेश्वर का दर्शन कर उज्जैन दर्शन केलिए जा रहे थे। घटना में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक बड़वाह के पास काटकूट फाटे पर यात्रियों से भरी टैक्सी अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। वाहन में ओंकारेश्वर दर्शन कर लोट रहे एक ही परिवार के 14 सदस्य घायल हो गए। घटना बुधवार रात 10: 30 बजे की है। घटना में धवी गोभील, शरद गोभील, रुशन नायक, गीतंजली जायसवाल, प्रभा नायक, रवि जायसवाल, सियाराम जायसवाल, भरत लाल नायक, पार्थ जायसवाल, श्याम गोभील, संजीत गोभील, पलक नायक, वाहन चालक जीवन राठौर घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी 14 सदस्यों का दल ट्रेन से उज्जैन आया था। जहां दर्शन के बाद उज्जैन से किराए पर गाड़ी करके ओंकारेश्वर दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय काटकूट फाटे के पास सड़क पार कर गुजर रहे ट्रक मे पीछे से गाड़ी अनियंत्रित होकर घुस गई।

सुचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची। घायलों को बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। वाहन चालक जीवन सिंह राठौड़ शराब के नशे मे था। उसे गाड़ी को धीरे चलाने के बार बार कह रहे थे। लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी और तेज गती के कारण ट्रक में पीछे से घुसा दी। हादसे में सभी सदस्य बाल बाल बच गए। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related