CM Nitish Kumar: दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी! कही ये बात….. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM Nitish Kumar: Nitish Kumar Breaks Silence Immediately Upon Reaching Delhi! Here Is What He Said…

CM Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक युग का अंत होने जा रहा है। 20 सालों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहे नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अब राज्य की बागडोर छोड़कर दिल्ली की ओर रुख कर रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली स्थित अपने घर पर पहुंच कर कहा की अब वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं।

उन्होंने कहा कि वे राज्यसभा की शपथ लेने आए हैं और लंबे समय तक बिहार में रहने के बाद अब दिल्ली में ही सक्रिय रहेंगे।

राज्यसभा सांसद के रूप में कल उनका शपथ ग्रहण होगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उन्हें संसद में दोपहर सवा 12 बजे शपथ दिलाएंगे।

बता दे की उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी दिल्ली गए।

 विशेषज्ञों का कहना है की  बिहार में 20 साल का अनुभव और केंद्र में काम करने की योजना उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में और मजबूती देगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related