CHHATTISGARH : सूटकेस में 17.90 लाख! स्टेशन पर पकड़ा संदिग्ध

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : 17.90 lakh rupees in a suitcase! Suspect caught at the station

बिलासपुर. बिलासपुर के बेलगहना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक शख्स दो सूटकेस और बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूमता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और ACCU टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

जब बैग और सूटकेस की तलाशी ली गई तो अंदर से 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों के 81 बंडल निकले। कुल रकम करीब 17 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में पकड़ा गया शख्स पवन बजाज इस रकम का कोई सही हिसाब या दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

अब पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है कि आखिर ये पैसा कहां से आया और किस काम के लिए ले जाया जा रहा था। मामले में बड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related