CG FRAUD CASE : सगे भाई के नाम पर खेल, 28 लाख की ठगी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG FRAUD CASE : Game played in the name of a real brother, fraud of Rs 28 lakh!

भिलाई। चौहान ग्रुप के मालिक और बिल्डर अजय चौहान के नाम का कथित इस्तेमाल कर 28 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप उनके ही सगे भाई संजय चौहान पर है। पुलिस के मुताबिक, फर्जी लेटरपैड और कथित नकली हस्ताक्षर वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र के जरिए चौहान प्लाजा की दो दुकानों का सौदा किया गया।

शिकायतकर्ता साजिद खान के अनुसार, दुकान नंबर 110 और 111 की बिक्री के बदले संजय चौहान ने उनसे नकद और बैंक के जरिए कुल 28 लाख रुपये लिए। आरोप है कि इस सौदे में अजय चौहान के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

दुकानों की बिक्री पर लगी थी रोक

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित दुकानों की खरीद-बिक्री पर 8 मार्च 2001 को बिलासपुर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी। इसके बावजूद 23 अक्टूबर 2019 को दोनों दुकानों की बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई।

शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद सुपेला पुलिस ने प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 468 के तहत कार्रवाई करते हुए संजय चौहान (47), निवासी शास्त्री नगर, भिलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

फिलहाल मामला पुलिस की जांच के आधार पर सामने आया है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान होगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related