ARMY FLAG DAY : मुख्यमंत्री ने झंडा दिवस पर सैनिक परिवारों को अंशदान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARMY FLAG DAY : Chief Minister made a contribution to the families of soldiers on Flag Day.

रायपुर, 7 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का सम्मान बैज लगाया और सैनिक कल्याण संचालनालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर तैनात जवानों का योगदान अतुलनीय है और समाज को उनके सम्मान और सहयोग के लिए निरंतर आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों तथा शहीद परिवारों के कल्याण के लिए अपनी ओर से अंशदान भी दिया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और पद्मश्री उषा बारले भी उपस्थित रहीं।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related