रायपुर। प्रदेश में 2 मार्च से 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसकी तैयारियों के लिए अब से रोज कक्षाएं लगेंगी। यहां तक कि रविवार को भी कक्षाएं लगेंगी। कोरोना ने जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए यह निर्णय लिया गया। बचे हुए 15 दिनों में स्कूल में परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद 15 जनवरी से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया था, लेकिन कोरोना के कमजोर पड़ते ही स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है और बोर्ड परीक्षाओं को ऑफलाइन करने का फैसला लिया गया है।

