CJP PROTEST: सरकार CJP की दो मांगों पर सहमत हुई! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CJP Protest: Government agrees to two of the CJP’s demands!

 

 

CJP PROTEST: नीट परीक्षा पेपर लीक के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रही  CJP और केंद्र सरकार के बीच शुक्रवार (24 जुलाई, 2026) को एक अहम बैठक हुई है.

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार के साथ हुई बातचीत में दो मांगों पर सहमति बनी है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सरकार ने नीट से प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा देने और प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग पर सैद्धांतिक सहमति जताई है.”

उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर जवाब देने के लिए सरकार ने कल तक का समय मांगा है.

शुक्रवार को दिल्ली के विट्ठल भाई पटेल हाउस में सीजेपी के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के मंत्री जेपी नड्डा और जीतेंद्र सिंह के बीच बातचीत हुई.

आशुतोष रांका ने बताया कि मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को जनता के बीच बढ़ते गुस्से और नाराज़गी से अवगत कराया गया.

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक लोगों का गुस्सा और असंतोष थमने वाला नहीं है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related