BILASPUR POLITICS : मंत्री बनने की चाह में अमर अग्रवाल जनता के मुद्दों पर चुप?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR POLITICS : In his desire to become a minister, is Amar Agarwal silent on public issues?

बिलासपुर. बिलासपुर की राजनीति में फिर बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर बड़ा हमला बोला है। शैलेष का आरोप है कि विधानसभा की 8 बैठकों के बावजूद अमर अग्रवाल ने बिलासपुर से जुड़े किसी बड़े मुद्दे पर एक भी सवाल नहीं उठाया।

CG RAID BREAKING : धमतरी में EOW का छापा, मेडिकल एजेंसी से दस्तावेज जब्त

शैलेष पांडेय ने दावा किया कि बिलासपुर में जलभराव, पेयजल संकट, अपराध, ट्रैफिक, खराब सड़कें और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई मुद्दे लगातार बने हुए हैं। इसके बावजूद विधानसभा में इन समस्याओं को नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री पद की संभावनाओं के चलते अमर अग्रवाल सरकार के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं।

शैलेष ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में विधायक रहते उन्होंने बिलासपुर के हित में 392 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम सिर्फ सदन में बैठना नहीं, बल्कि जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाना है।

फिलहाल अमर अग्रवाल की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : एक ही फंदे पर दो शव!

CHHATTISGARH : Two bodies on the same noose! रायपुर। सरगुजा-सूरजपुर...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : टापू पर 15 घंटे तक फंसे 3 दोस्त …

CHHATTISGARH RAIN ALERT : 3 friends stranded on island...

RAM RAHIM FURLOUGH : राम रहीम फिर जेल से बाहर!

RAM RAHIM FURLOUGH : Ram Rahim out of jail...