CG RAID BREAKING : EOW raids Dhamtari, documents seized from medical agency
धमतरी। धमतरी में EOW की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बस स्टैंड के पास स्थित अनिल मेडिकल एजेंसी में टीम ने कई घंटे तक जांच और पूछताछ की। दो वाहनों में पहुंची टीम ने कारोबारी से पूछताछ के साथ कई अहम दस्तावेज जब्त किए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई स्वास्थ्य संचालनालय से जुड़े पुराने भ्रष्टाचार मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। EOW की टीम दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का भी होगा निर्माण
फिलहाल EOW ने मामले को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि इस मामले में आगे किन लोगों पर कार्रवाई होगी।
