CHINNASWAMY STADIUM TRAGEDY : RCB की जीत में मातम, बेंगलुरु भगदड़ की जांच CID को, SIT गठित होगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHINNASWAMY STADIUM TRAGEDY: Mourning in RCB’s victory, CID to investigate Bengaluru stampede, SIT to be formed

बेंगलुरु, 5 जून 2025। IPL 2025 में RCB की पहली जीत की खुशी मौत और मातम में बदल गई। 3 जून की रात एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान हुई भीषण भगदड़ में 11 लोगों की मौत और 56 लोग घायल हो गए थे। इस गंभीर घटना की जांच अब CID को सौंप दी गई है, और विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जा रहा है।

कर्नाटक हाई कोर्ट में दायर स्टेटस रिपोर्ट में राज्य सरकार ने जानकारी दी कि कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 123/2025 दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 125(1)(2), 132, 121/1, 190 और 3(5) को जोड़ा गया है। यह FIR अब CID को सौंप दी गई है ताकि निष्पक्ष और सशक्त जांच हो सके।

सरकार ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच की भी घोषणा की है। बेंगलुरु सिटी जिले के डिप्टी कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करेंगे। इस जांच का मकसद भगदड़ के कारणों की पहचान, किसी तरह की प्रशासनिक चूक और जिम्मेदारी तय करना है।

2.5 लाख से अधिक लोगों की भीड़

सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, RCB की जीत का जश्न मनाने स्टेडियम के बाहर करीब 2.5 लाख लोग एकत्र हो गए थे। बेंगलुरु सिटी पुलिस के 1,380 जवानों और 13 KSRP प्लाटून (325 कर्मियों) की मौजूदगी के बावजूद, भारी भीड़ ने हालात बेकाबू कर दिए।

गेट नंबर 1, 6, 7 और 17-21 पर भगदड़ हुई, जिससे सबसे ज्यादा हताहतों की खबर है। घायलों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 50 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 6 का इलाज अब भी चल रहा है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जश्न की व्यवस्था में हुई चूक की हर पहलू से जांच होगी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related