CG BREAKING : दो मंत्रियों की टीम बदली, एक नियुक्ति पर ‘विशेष प्रकरण’ की चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Teams of two ministers changed, discussion of ‘special case’ on one appointment

रायपुर। साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की टीम में नए अधिकारियों की नियुक्ति के अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।

AYODHYA RAM MANDIR : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर होगा FIR ?

आदेश के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सचिव प्रतीक खरे की सेवाएं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की निजी स्थापना के लिए ली गई हैं। उन्हें अस्थायी तौर पर विशेष सहायक बनाया गया है।

वहीं, जल संसाधन विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ध्रुव को उप मुख्यमंत्री अरुण साव की निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-3 के पद के विरुद्ध अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

खास बात यह है कि एक आदेश में पात्रता संबंधी शर्तों में छूट देते हुए इसे विशेष प्रकरण माना गया है। इसी वजह से यह नियुक्ति प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related