CHHATTISGARH : बेकरी में थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Accused of selling goods by spitting in bakery

विकास समनानी, ब्यूरो चीफ, दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच, बिलासपुर

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित यदुनंदन नगर में एक बेकरी में खाद्य पदार्थों पर कथित रूप से थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और दुकान संचालक व उसके बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र दूसरे धर्म से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वे अपनी पहचान छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर यह बेकरी संचालित कर रहे थे। हिंदू संगठनों ने इस कृत्य को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराते हुए स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उनसे विस्तृत पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की तकनीकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जांच के तथ्यों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related