Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला हीरे का भंडार, 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में होने की पुष्टि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित तुमला गांव में भी हीरे का भंडार मिला है। यहां 25 वर्ग किलोमीटर के दायरे में हीरे होने की पुष्टि हुई है। पूरे क्षेत्र में मौजूद संकेतक खनिजों क्रोमाइट, पाइरोप, इल्मेनाइट व अन्य भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। संकेतक खनिज उच्च ताप व दाब में ही मिलते हैं। हीरा भी उच्च ताप व दाब में मिलता है।

खनिज विभाग के अतिरिक्त संचालक डी महेश बाबू ने बताया कि भौमिकी एवं खनिकर्म संचालनालय छत्तीसगढ़, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसलटेंसी के संयुक्त सर्वे में हीरे का यह ब्लाक खोजा गया है। जल्द ही राज्य भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग हीरा खनन के लिए ई-आक्शन जारी करेगा।

बता दें कि प्रदेश में गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के बेहराडीह, पायलीखंड में विश्वस्तरीय गुणवत्ता के हीरे पाए जाते हैं। यहां की खदान देश की सबसे बड़ी हीरा खदानों में एक है। गरियाबंद के अलावा महासमुंद, जांजगीर-चांपा में अलग-अलग जगहों पर हीरों के भंडार की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है। महासमुंद और कांकेर में सोने के छोटे-बड़े भंडार भी मिले हैं। खनिज विभाग ने महासमुंद और कांकेर जिलों के तीन खनिज ब्लाकों में सोने और हीरे के खनन के लिए हाल ही में ई टेंडर जारी किया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...