NEET UG Paper Leak Case 2024 : नीट पेपर लीक से जुड़ी बड़ी खबर, आर्थिक अपराध इकाई ने 9 परीक्षार्थियों को भेजा नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET UG Paper Leak Case 2024 : बिहार में नीट (यूजी) पेपर लीक मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नौ परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा है। यह सभी नीट परीक्षार्थी बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं। सभी को अभिभावकों के साथ पूछताछ के लिए ईओयू कार्यालय बुलाया गया है।

दरअसल, पांच मई को नीट की परीक्षा से पहले ही पटना में सॉल्वर गिरोह के द्वारा एक निजी स्कूल में कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र रटवाने का मामला सामने आया था। पुलिस की छानबीन में सॉल्वर गिरोह के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे। इनमें से चार को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था।

शेष नौ परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी के लिए ईओयू ने परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसी एनटीए (नेशनल टेस्टिंग काउंसिल) को पत्र लिखा था। बुधवार की देर रात एनटीए ने अपने जवाब में मांगे गए परीक्षार्थियों का प्रवेश-पत्र भेजा था। इसके जरिए ईओयू को परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और पते की जानकारी मिल गई।

इन चीजों के बारे मे पूछा जाएगा सवाल

इसी पते पर नोटिस भेजकर परीक्षार्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा एनटीए से अन्य जानकारी के लिए फिर से पत्राचार भी किया जा रहा है।परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से सॉल्वर गिरोह से उनके जुड़ाव के बारे में सवाल किया जाएगा। यह पूछा जाएगा कि सॉल्वर गिरोह तक उनके रोल-कोड कैसे पहुंचे? क्या परीक्षार्थी या उनके अभिभावकों ने कभी उनसे संपर्क किया?यह भी पूछा जाएगा कि कहीं यह नौ परीक्षार्थियों को भी साल्वर गिरोह ने परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र रटवाए थे या नहीं?

मालूम हो कि नीट पेपर लीक मामले में अभी तक पुलिस ने 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार अभियुक्त परीक्षार्थी हैं और बाकी उनके अभिभावक और सॉल्वर गिरोह के सदस्य हैं। इनसे ईओयू ने रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की है।एनटीए से मिली जानकारी के आधार पर नीट के नौ परीक्षार्थियों को नोटिस भेजा गया है। साल्वर गिरोह के पास इन सभी के रोल कोड मिले थे। इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। – मानवजीत सिंह ढिल्लन, डीआइजी, ईओयू

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related