CG RAID UPDATE : 17KG gold recovered in ED raid
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में ED की रेड ने बड़ा धमाका कर दिया है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी में टीम को 17 किलो सोना, हीरों के हार और भारी कैश मिला है।
दुर्ग और बिलासपुर में एक साथ हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में हलचल मच गई है। ED अब इन बरामदगी के जरिए पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। इतनी बड़ी मात्रा में सोना और कैश मिलने के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

