PAWAN KHERA BAIL : Kheda gets relief from SC… stay on arrest!
रायपुर। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। अगर उन्हें इस केस में गिरफ्तार किया जाता है, तो तुरंत अग्रिम जमानत मिल जाएगी।
30 अप्रैल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने साफ कहा कि किसी की व्यक्तिगत आजादी के साथ आसानी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी की स्थिति में खेड़ा को तुरंत जमानत पर रिहा किया जाए।
हालांकि राहत के साथ शर्तें भी जुड़ी हैं। खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करना होगा, पुलिस बुलाए तो पेश होना पड़ेगा और बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जा सकते। साथ ही गवाहों को प्रभावित करने या सबूत से छेड़छाड़ करने पर भी सख्त रोक लगाई गई है।
कोर्ट ने ये भी साफ कर दिया कि अभी जो टिप्पणियां की गई हैं, उनका केस के अंतिम फैसले से कोई लेना-देना नहीं होगा। ट्रायल कोर्ट अपने हिसाब से आगे की कार्रवाई करेगा।

