BARGI DAM ACCIDENT : क्रूज डूबने में मौतें 9 पहुंचीं… लाइफ जैकेट पर भी उठे सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BARGI DAM ACCIDENT : Death toll in sinking cruise ship rises to 9… questions raised on life jackets too

रायपुर। जबलपुर के बरगी डैम में हुआ क्रूज हादसा और गंभीर हो गया है। एक दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि तेज हवा और ऊंची लहरों के बीच क्रूज अचानक संतुलन खो बैठा और नदी के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के वक्त नाव में सवार लोग चीखते-चिल्लाते रह गए और कुछ ही मिनटों में सब कुछ खत्म हो गया।

अब इस हादसे में सबसे बड़ा सवाल लाइफ जैकेट को लेकर खड़ा हो गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि जैकेट दी गई थी, तो कुछ का दावा है कि बुनियादी सुरक्षा तक नहीं थी।

फिलहाल 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन कई अब भी लापता हैं। NDRF और गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हैं। हादसे की असली वजह और लापरवाही पर जांच के बाद ही साफ तस्वीर सामने आएगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related