CHHATTISGARH : सारागांव पुलिया बहने से ओडिशा से जुड़ा अहम रास्ता बंद, हजारों लोग प्रभावित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Important road connecting Odisha closed due to Saragaon culvert being washed away, thousands of people affected

रायपुर। छुरा इलाके में पहली ही जोरदार बारिश ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। लगातार बारिश के बाद सारागांव मार्ग की पुलिया बह गई, जिससे दर्जनों गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

कोसमी, नवापारा, सारागांव, दुल्ला, चुरकीदादार, बम्हनी समेत कई गांवों के लोग अब आवाजाही के लिए परेशान हैं। यही नहीं, ओडिशा से जुड़ने वाला आसान रास्ता भी बंद हो गया है, जिससे हजारों लोगों पर सीधा असर पड़ा है।

सुबह होते ही पुलिया के दोनों ओर राहगीरों और ग्रामीणों की लंबी कतार लग गई। लोग मजबूरी में वैकल्पिक और लंबे रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

CHHATTISGARH : बगनई नदी में फंसे 14 मजदूरों का सफल रेस्क्यू, रातभर पेड़ पर बिताई रात, सुबह सुरक्षित निकाले गए

ग्रामीणों का कहना है कि सारागांव मार्ग की यह छोटी पुलिया हर साल बारिश में मुसीबत बनती है, लेकिन संबंधित विभाग ने आज तक इसे बड़ा और मजबूत बनाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पहली ही बारिश में पुलिया बह जाने से निर्माण और रखरखाव पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिला प्रशासन प्रभावित गांवों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कब तक करता है, क्योंकि अभी पूरी बरसात बाकी है और लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related