MAY NEW RULES : सिलेंडर महंगा, गेमिंग पर सख्ती… एक ही दिन में 4 बड़े बदलाव लागू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAY NEW RULES : Cylinder expensive, strict on gaming… 4 major changes implemented in a single day

नई दिल्ली। 1 मई आते ही आम आदमी की जेब और लाइफस्टाइल दोनों पर असर पड़ा है। सबसे बड़ा झटका कॉमर्शियल गैस सिलेंडर से मिला, जो सीधे 994 रुपए तक महंगा हो गया। यानी होटल, ढाबा, कैटरिंग सब महंगे होने वाले हैं और इसका असर आपकी थाली तक दिखेगा।

दूसरी तरफ ऑनलाइन गेमिंग पर भी सरकार ने सख्ती कर दी है। नए नियम लागू हो गए हैं, जिसमें मनी गेम्स पर रोक, रजिस्ट्रेशन जरूरी और यूजर्स के लिए टाइम लिमिट, एज लिमिट जैसे फीचर्स अनिवार्य कर दिए गए हैं।

तीसरा बदलाव तेल सेक्टर में हुआ है, जहां डीजल और हवाई ईंधन के निर्यात पर ड्यूटी घटा दी गई है। इससे कंपनियों को फायदा होगा, लेकिन आम लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल जैसे के तैसे रहेंगे।

सबसे बड़ा ग्लोबल ट्विस्ट UAE ने दिया है, जो अब OPEC से अलग हो गया है। इससे दुनिया में तेल सप्लाई बढ़ सकती है और आगे चलकर कीमतों में गिरावट का असर भारत तक भी पहुंच सकता है।

यानी एक ही दिन में 4 बड़े बदलाव… कुछ सीधे जेब पर असर डाल रहे हैं, तो कुछ आने वाले दिनों में असर दिखाएंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related