STRONGROOM CONTROVERSY : स्ट्रॉन्गरूम पर हंगामा… ममता पहुंचीं, EC को देनी पड़ी सफाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

STRONGROOM CONTROVERSY : Uproar over strongroom… Mamata arrives, EC forced to give clarification

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में वोटिंग खत्म होते ही सियासी तापमान अचानक हाई हो गया। TMC ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर स्ट्रॉन्गरूम में पोस्टल बैलट से छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

इसके बाद माहौल ऐसा बना कि नेता सीधे मौके पर पहुंचने लगे, कुणाल घोष और शशि पांजा धरने पर बैठ गए और कुछ ही देर में खुद ममता बनर्जी भी स्ट्रॉन्गरूम पहुंच गईं।

ममता ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर जाने से रोका गया, जबकि नियम उन्हें वहां तक जाने की इजाजत देते हैं। उन्होंने साफ कहा अगर गड़बड़ी हुई तो लड़ाई आखिरी दम तक होगी।

इधर बीजेपी ने पूरे मामले को “पॉलिटिकल ड्रामा” बताया। विवाद इतना बढ़ा कि चुनाव आयोग को देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। EC ने साफ कहा कोई छेड़छाड़ नहीं हुई, सिर्फ पोस्टल बैलट की प्रोसेसिंग चल रही थी और इसकी जानकारी पहले ही सभी पार्टियों को दे दी गई थी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने बंगाल की सियासत को वोटिंग के बाद भी गरमा दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related