EXPRESSWAY ACCIDENT NEWS: चलती कार बनी आग का गोला, पांच लोग जिंदा जले!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

EXPRESSWAY ACCIDENT NEWS: Moving Car Turns into a Ball of Fire; Five People Burnt Alive!

EXPRESSWAY ACCIDENT NEWS: राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

यह हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 के पास रात करीब 1 बजे हुआ।

कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

कार में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष सवार थे।

वहीं, चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह जान बचाकर बाहर कूद गया, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और NHAI की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को पहले पिनान के सीएचसी और बाद में गंभीर हालत में अलवर के जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related