CG PLASTIC FACTORY FIRE: प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PLASTIC FACTORY FIRE: Massive Fire Breaks Out at Plastic Factory!

CG PLASTIC FACTORY FIRE : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमा सिवनी सड्डू इलाके में  सुबह कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से हड़कंप मच गया।

इस भीषण आग में फैक्ट्री का पूरा गोदाम आ गया और पास स्थित एक स्टेशनरी गोदाम भी आग की चपेट में आ गयी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए भिलाई और आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की एक संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग से हुए कुल नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो पाएगा।

आग की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों को फैक्ट्री परिसर में प्रवेश करने से रोका गया और रिपोर्टिंग के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related