CG TOBACCO BAN: गुटखा-तंबाकू पर लगा बैन, विधायक ने दिये सख्त निर्देश! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Tobacco Ban: Ban imposed on gutkha and tobacco; MLA issues strict directives!

 

 

CG TOBACCO BAN: छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधानसभा के विधायक रामकुमार टोप्पो ने मैनपाट के पर्यटन स्थलों में गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है.

इस दौरान विधायक ने मैनपाट के विभिन्न पर्यटन स्थलों का जायजा लेते हुए फैली गंदगी और गुटखा-तंबाकू के कारण हो रही गंदगी पर नाराजगी जताई.

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन दुकानों में गुटखा, तंबाकू और सिगरेट बेचा जाएगा, उन दुकानों का आबंटन तत्काल रद्द कर दिया जाए.

मैनपाट के पर्यटन स्थलों तक जाने वाली सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में शौचालय और यात्री प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे. इससे खासकर महिला पर्यटकों और परिवार के साथ आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए  सुबह 9 बजे से 10 बजे तक बक्साइट लोड ट्रकों की आवाजाही बंद रहेगी. वहीं शाम के समय भी करीब दो घंटे तक भारी वाहनों को मैनपाट की सड़कों पर संचालित नहीं किया जाएगा.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related