DELHI : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला नोटिस! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI: Notices issued to Chief Minister Rekha Gupta and former Chief Minister Arvind Kejriwal!

 

 

DELHI : दिल्ली में वोटर लिस्ट के SIR को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव अधिकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई प्रमुख नेताओं और लाखों अन्य मतदाताओं को नोटिस  जारी किए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के एन्यूमरेशन फॉर्म में उनकी और उनके माता-पिता की उम्र के बीच अपेक्षित अंतर नहीं दिख रहा था। इसके बाद उनसे जरूरी दस्तावेज मांगे गए।

दस्तावेजों और फील्ड वेरिफिकेशन के बाद चुनाव अधिकारियों ने उनकी एंट्री को वैलिडेट कर दिया है। उनका नाम शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। अंतिम सूची 4 नवंबर को जारी होनी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के रिकॉर्ड को पिछली SIR सूची से लिंक नहीं होने यानी ‘Unmapped with Last SIR’ श्रेणी में रखे जाने के कारण नोटिस मिला है।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, इसका मतलब यह नहीं है कि इन लोगों के नाम सीधे तौर पर वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। संबंधित मतदाताओं से दस्तावेज और जवाब लेकर रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है।

SIR के तहत नोटिस पाने वाले मतदाताओं को संबंधित चुनाव अधिकारी के सामने जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया के आधार पर रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा। दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related